जिला ब्यूरो चीफ संदीप दीक्षित
बांदा गणेश नवयुवक समाज महाराणा प्रताप चौक द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष की भी बड़े धूमधाम से गणेश महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं इसी के कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष माननीय श्री प्रकाश पाल जी एवं जिला प्रभारी रामकिशोर साहू जी तथा जिला अध्यक्ष श्री कल्लू सिंह राजपूत जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और भगवान गणेश की महाआरती में शामिल हुए और सभी ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और श्री प्रकाश पाल जी के द्वारा कमेटी का उत्साहवर्धन किया गया और उनके द्वारा कहा गया की बहुत ही सराहनीय कार्य है आपके द्वारा इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति माननीय श्री प्रकाश पाल जी का गौ माता का स्मृति चिन्ह् भेंट करके और अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया इस दौरान कमेटी अध्यक्ष रजत रावत महामंत्री सूरज गुप्ता अनिल कुमार गुप्ता आशीष गुप्ता पवन गुप्ता पुनीत गुप्ता अनु सिंह रघुवंशी आदि कमेटी के कार्यकर्ताओं पर उपस्थित रहे

No comments:
Post a Comment