मोहल्ला वासी व बांदा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड को दिया विद्युत समस्याओं को‌ लेकर शिकायत पत्र दिया - 24CrimeNews

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Pages

Thursday, September 11, 2025

मोहल्ला वासी व बांदा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड को दिया विद्युत समस्याओं को‌ लेकर शिकायत पत्र दिया


 जिला ब्यूरो चीफ संदीप दीक्षित


बांदा - बांदा शहर क्षेत्र में मौके पर दौरा करके विद्युत समस्याओं के निदान हेतु मोहल्ला वासियों व बांदा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड बांदा से मांग की है कि "बांदा शहर के वार्ड नम्बर 10(दस), मोहल्ला शंकर नगर में बड़े मैदान के पास डॉ परदेशिया शुक्ला के नए घर वाली गली में, तथा मोहल्ला आजाद नगर में मस्जिद के सामने वाली गली में लोग विद्युत कनेक्शन लिए हैं, बांस बल्लियों के सहारे टेंपरेरी लाइने अपने घरों तक उपभोक्ता लोग ले गए हैं, इन बांसों के सहारे खींची गई टेंपरेरी लाइने गम्भीर खतरों को दावत दे रही हैं, यहाँ पोल/पिलर लगवाए जाएं, तथा पोलों के जरिए घरों तक लोगों को लाइनें व्यवस्थित करके दी जाएं, ताकि खतरों की सम्भावना ना रहे। उक्त समस्याओं का समाधान शीघ्र प्रभाव से किया जाए।"

मौके में बांदा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह के साथ 

शेख मोइनुद्दीन, मतीन उद्दीन, शादाब समादत, हफीज खान, शानू खान, फैजान खान, समीम खान, बरकत अली, इरशाद बेग, आदिल, रानिशअहमद, आफाक, तनवीर खान, मोहम्मद आमिर, मिराज, फैसल, रामू भाई, डॉ परदेशिया शुक्ला, अभिषेक कुमार द्विवेदी, रामप्यारी द्विवेदी, दीपक शुक्ला, हरिशंकर बाजपेई, लोकेंद्र बाजपेई, देवेन्द्र बाजपेई, कमलकिशोर रैकवार, इस्तियाक खां, लखनलाल साहू, आदिल, नफीस अहमद, सलीम मोहम्मद, सलमान, राजू, जावेद अली, रईस अहमद, वाहिद अहमद, रजा उल मुस्तफा, इशरत जहां, मोहम्मद आसिफ, सैय्यद इफ्तिखार अली आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here