बांदा थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । - 24CrimeNews

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Pages

Wednesday, September 3, 2025

बांदा थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।


जिला ब्यूरो चीफ संदीप दीक्षित 



बांदा थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद । पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गौरतलब हो कि दिनांक 03.09.2025 को थाना कोतवाली नगर पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि राजघाट रोड फातिमा इण्टर कालेज के पास एक व्यक्ति खडा हुआ है जिसके पास अवैध तमंचा है । सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को हिरासत में लिया गया तथा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here