बांदा - सम्राट अशोक की ‘विरासत’ को मिले सम्मान: चौराहे के सुंदरीकरण की आड़ में उठी मांग - 24CrimeNews

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Pages

Friday, September 19, 2025

बांदा - सम्राट अशोक की ‘विरासत’ को मिले सम्मान: चौराहे के सुंदरीकरण की आड़ में उठी मांग

जिला ब्यूरो चीफ संदीप दीक्षित 



बांदा। जन नायक की ख्याति से चर्चित विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासों से इस समय शहर के चौराहों का सुंदरीकरण और सड़कों का चौड़ीकरण जोर-शोर से जारी है। रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक डिजाइनों से शहर की तस्वीर बदल रही है। इसी बीच अब समाजों की ओर से इन चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाने की मांगें तेज़ हो गई हैं। गुरुवार को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में समाज के सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करते हुए उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कहा कि गायत्री नगर चौराहे पर चक्रवर्ती सम्राट अशोक की भव्य प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए। महासभा के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि सम्राट अशोक महान ने अखंड भारत की नींव रखी थी। देश को राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ दिया।


ऐसे में गायत्री नगर चौराहे के सुंदरीकरण के साथ उनकी प्रतिमा यहां लगाई जानी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके अद्वितीय व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा ले सकें। कुशवाहा समाज ने प्रतिमा स्थापना के साथ-साथ गायत्री नगर चौराहे का नामकरण भी चक्रवर्ती सम्राट अशोक के नाम पर करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इस पवित्र कार्य को पूरा कराने में समाज हर संभव आर्थिक और सामाजिक सहयोग देने के लिए तैयार है।


 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here