संपादक प्रशांत त्रिपाठी
बांदा के नरैनी थाना क्षेत्र में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना नरैनी पुलिस ने छापेमारी करते हुए जुआ खेल रहे 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल 1 लाख 31 हजार 970 रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, 104 ताश के पत्ते, एक कार और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में की गई। 28/29 सितंबर 2026 की देर रात पुलिस गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बांदा रोड स्थित नरैनी राइस मिल के पास पंकज के ऑफिस में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना नरैनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और 11 लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान नकदी और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार और तीनों मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया है। मामले में थाना नरैनी में मु0अ0सं0 269/26, धारा 3/4 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।


No comments:
Post a Comment