जिला ब्यूरो कमलेश तिवारी
बांदा में विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी अभियान के अंतर्गत मंगलवार को शहर क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में थाना AHTU, SJPU, चाइल्ड हेल्पलाइन, ग्रामीण स्वावलंबन समिति एवं साथी यूपी संस्था की संयुक्त टीम ने संकट मोचन मंदिर, अशोक लाट और बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर अभियान संचालित किया।
अभियान के दौरान बसों में सफर कर रहे यात्रियों और बस स्टैंड पर मौजूद लोगों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बच्चा चोरी और जहरखुरानी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों को 112, 1098, 1090, 181 और 1076 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
टीम ने पंपलेट वितरित कर बाल विवाह रोकने और इसकी सूचना तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन पर देने की अपील की। बच्चों के साथ यात्रा कर रहे लोगों को बच्चों को अपने पास रखने और अनजान व्यक्ति से कोई खाद्य सामग्री न लेने की सलाह दी गई।
.jpeg)
.jpeg)


No comments:
Post a Comment